भारत vs श्रीलंका: पहले टी20 के लिए मुंबई पहुंची भारत और श्रीलंका की टीमें, यहां जानें मैच का फुल शेड्यूल
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 1जनवरी। भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से साल 2023 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 3 जनवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. श्रीलंकाई टीम कप्तान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) की अगुआई में मुंबई पहुंच चुकी है. वहीं, टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने भी इस सीरीज के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या की अगुआई में मुंबई पहुंचना शुरू कर दिया है.
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने ट्विटर हैंडल पर भारत के लिए रवाना होने की तस्वीरें पोस्ट की है. बोर्ड ने ट्विटर पर लिखा, ” दासुन शनाका के नेतृत्व में श्रीलंका की सीमित ओवर टीम भारत के दौरे पर जाने के लिए थोड़ी देर पहले एसएलसी मुख्यालय से निकली.” तीन मैचों की टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमें 10 से 15 जनवरी तक तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी.
सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम का नए साल के दिन एक जनवरी को वैकल्पिक ट्रेनिंग सेशन होगा. इसके बाद टीम इंडिया शुरुआती टी20 इंटरनेशनल मुकाबले से पहले सोमवार को पहली आधिकारिक ट्रेनिंग सेशन में भाग लेगी. श्रीलंकाई टीम भी नए साल के दिन एक जनवरी को वैकल्पिक ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लेगी. और फिर पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले से पहले सोमवार को पहली आधिकारिक ट्रेनिंग सेशन में भाग लेगी.
Sri Lanka limited over squad led by Dasun Shanaka left the SLC HQ premises short while ago to embark on their tour to India.🛫 #INDvSL pic.twitter.com/qqzbE2d2kA
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) December 31, 2022
श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज से रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल को मेन इन ब्लू टीम से आराम दिया गया है. श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने भी लंका प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन किया है. इस लीग में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद, सदीरा समरविक्रमा और अविष्का फर्नांडो जैसे खिलाड़ियों को भारत के खिलाफ होने जा रही टी20 सीरीज की 20 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है.
भारत-श्रीलंका सीरीज का शेड्यूल:
तीन जनवरी- पहला टी-20 मैच
पांच जनवरी- दूसरा टी-20 मैच
सात जनवरी- तीसरा टी-20 मैच
10 जनवरी- पहला वनडे मैच
12 जनवरी- दूसरा वनडे मैच
15 जनवरी- तीसरा वनडे मैच
भारत की T20I टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), इशान किशन (wk), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (VC), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार.
श्रीलंका की टी20 टीम: दासुन शनाका (कप्तान), पाथुन निसंका, अविष्का फर्नांडो, सदेरा समरविक्रमा, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, धनंजया डी सिल्वा, वानिन्दु हसरंगा, एशेन बंडारा, महेश थेक्षणा, चामिका करुणारत्ने , दिलशान मदुशंका, कसुन राजिथा, डुनिथ वेल्लालगे, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा, नुवान तुषारा.