समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27 जुलाई। भारत सरकार ने बजट 2024 में प्रॉपर्टी बेचने पर लगने वाले टैक्स के नियमों में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है, जिसके बाद से विवाद बढ़ गया है। इस नए नियम के तहत लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन (LTCG) टैक्स की गणना में बदलाव किया गया है, जो प्रॉपर्टी की बिक्री पर प्रभाव डालता है। इस बदलाव के परिणामस्वरूप कई लोगों में असंतोष और भ्रम फैल गया है।