समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,23अगस्त। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपनी बेबाक राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं। वह उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं, जो न केवल अपनी फिल्मों के लिए बल्कि सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए भी सुर्खियों में रहती हैं। चाहे किसी राजनीतिक विवाद पर बयान देना हो या फिर समाज में महिलाओं के अधिकारों की बात करनी हो, तापसी पन्नू हमेशा निडरता से अपनी बात रखती हैं।