समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,9 सितम्बर। लंदन पैरालंपिक 2012 में भारत ने केवल 1 पदक जीता था, लेकिन उसके बाद के वर्षों में भारत के पैरालंपिक प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार और सफलता देखने को मिली है। भारत ने खेलों में अपने एथलीटों के प्रशिक्षण, सुविधाओं, और समर्थन में बड़ा बदलाव किया है, जिससे पैरालंपिक में देश की भागीदारी और सफलता में बढ़ोतरी हुई है।