समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,9 सितम्बर। राहुल गांधी ने हाल ही में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास में छात्रों को संबोधित करते हुए भारतीय दर्शन और संस्कृति के विभिन्न पहलुओं पर बात की। इस दौरान उन्होंने “देवता” शब्द के अर्थ पर विशेष रूप से चर्चा की और इसे गहराई से समझाया। उनके इस भाषण ने भारतीय समाज में देवता की अवधारणा पर एक नया दृष्टिकोण प्रस्तुत किया, जिसे छात्रों ने बड़े ध्यान से सुना और सराहा।