समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,20 सितम्बर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में हाल ही में पुलिस का एक क्रूर चेहरा सामने आया है, जब एक आर्मी ऑफिसर और उनकी मंगेतर के साथ पुलिसवालों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उनके साथ अभद्रता भी की। इस घटना ने न केवल स्थानीय नागरिकों के बीच आक्रोश पैदा किया है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा किया है कि क्या पुलिस का कर्तव्य सिर्फ कानून का पालन कराना है, या फिर वे खुद कानून का उल्लंघन कर रहे हैं।