समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,10 अक्टूबर। हाल ही में एक प्रमुख न्यूज चैनल ने पांच नवंबर को होने वाले चुनावों से पहले इस महीने के अंत में एक महत्वपूर्ण बहस आयोजित करने की पेशकश की थी। यह बहस आगामी चुनावों के लिए राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करने का एक मंच प्रदान करती। हालांकि, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करने के बजाय, अचानक कदम पीछे खींच लिए हैं, जिससे राजनीतिक माहौल में नई उठापटक देखने को मिल रही है।