भाजपा का संकल्प पत्र: महाराष्ट्र चुनाव में विकास और कल्याण के वादों का संकल्प

समग्र समाचार सेवा
महाराष्ट्र,10 नवम्बर। महाराष्ट्र चुनाव में फतेह हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने लंबी चर्चा और मंथन के बाद अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा का यह संकल्प पत्र महाराष्ट्र चुनाव में ‘अमृत’ साबित होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में यह संकल्प पत्र जारी किया गया, जिसमें डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

अमित शाह ने इस मौके पर कहा कि महाराष्ट्र की जनता फिर एक बार भाजपा गठबंधन को विजयी बनाने जा रही है। उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका कल्याण’ को भाजपा का संकल्प बताया और कहा कि महाराष्ट्र को विकसित बनाने के लिए यह संकल्प पत्र एक ठोस आधार तैयार करेगा।

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा हमेशा अपने वादों को पूरा करती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महाराष्ट्र के विकास और रोजगार के अवसरों में वृद्धि के लिए यह संकल्प पत्र कारगर होगा। फडणवीस ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस वादे तो करती है लेकिन उन्हें निभाने में असफल रहती है, जिसका उदाहरण हिमाचल प्रदेश में देखने को मिला है।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होगी। इस चुनाव में भाजपा महायुति गठबंधन के साथ मैदान में है, जिसमें शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और एनसीपी (अजीत पवार गुट) शामिल हैं।

भाजपा के संकल्प पत्र के 10 प्रमुख वादे:

  1. किसानों का कर्ज माफ
  2. महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये
  3. वृद्धावस्था पेंशन 2100 रुपये
  4. 25 लाख नए रोजगार सृजित करना
  5. छात्रों के लिए 10000 रुपये प्रति महीना
  6. बिजली बिलों में 30% छूट
  7. 25000 महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती
  8. आशा वर्करों को 15000 रुपये प्रति महीना
  9. 45,000 गांवों में सड़क नेटवर्क
  10. शेतकारी सम्मान के तहत 15000 रुपये प्रति महीना

भाजपा ने इन वादों के माध्यम से महाराष्ट्र के विकास और कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.