ब्रिटेन की एक साल की MSc भारत में BTech या BE के बराबर? पीएचडी छात्र ने दी विदेश जाने से पहले सोचने की सलाह
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,21 मार्च। विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करने का सपना देखने वाले भारतीय छात्रों के लिए एक अहम चेतावनी सामने आई है। एक भारतीय पीएचडी छात्र ने दावा किया है कि ब्रिटेन में मिलने वाली एक साल की मास्टर ऑफ साइंस (MSc) डिग्री को भारत में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) या बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (BE) के बराबर माना जाता है। इस संदर्भ में उन्होंने छात्रों से अपील की है कि वे विदेश जाने से पहले इस पहलू पर गंभीरता से विचार करें।