भारत की वस्त्र विरासत वैश्विक मंच पर

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री को उपहार में दी मूगा और शिरुई लिली चादर

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को विशेष वस्त्र उपहार में दिए।
  • असम की पारंपरिक मूगा सिल्क चादर इस उपहार का मुख्य आकर्षण रही।
  • मणिपुर की शिरुई लिली सिल्क चादर को भी मिला विशेष स्थान।
  • भारत की समृद्ध वस्त्र विरासत वैश्विक मंच पर फिर से चमकी।

समग्र समाचार सेवा
इटली, 21 मई: भारत की समृद्ध वस्त्र विरासत को वैश्विक मंच पर एक बार फिर चमकाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को असम की पारंपरिक मूगा सिल्क चादर और मणिपुर की शिरुई लिली सिल्क चादर उपहार स्वरूप प्रदान की। इस उपहार के जरिए भारत और इटली के बीच सांस्कृतिक संबंधों की एक विशेष मिसाल देखने को मिली।

असम के “गोल्डन सिल्क” के रूप में मशहूर मूगा सिल्क अपनी प्राकृतिक सुनहरी चमक, लंबे टिकाऊपन और ब्रह्मपुत्र घाटी के पारंपरिक शिल्प कौशल के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। दूसरी ओर, मणिपुर के राजकीय फूल ‘शिरुई लिली’ से प्रेरित होकर बनाई गई शिरुई लिली चादर पवित्रता, सांस्कृतिक गौरव और स्थानीय कला के प्रतीक के रूप में विशेष महत्व रखती है।

इस विशेष उपहार के जरिए भारत की विरासत, सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता वैश्विक मंच पर एक बार फिर से उभर कर सामने आई है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.