समग्र समाचार सेवा
बँगलुरु,कर्नाटक 30 मई : कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार 3 जून को शपथ ग्रहण करेंगे। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल थावरचंद गहलोत से शपथ ग्रहण की तारीख पर चर्चा करेगा। शिवकुमार ने अपने ज्योतिषी से परामर्श के बाद 3 जून की तारीख चुनी है, जिसे शुभ मुहूर्त माना गया है।
शपथ ग्रहण समारोह बेहद सरल और सादगीपूर्ण होगा।
राहुल गांधी के इस अवसर पर मौजूद रहने की संभावना है, जिससे यह तारीख और भी महत्वपूर्ण हो गई है।
कांग्रेस पार्टी नई सरकार में जातीय एवं सामाजिक संतुलन बनाए रखने पर जोर दे रही है। दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे, जिनमें से एक दलित समुदाय और दूसरा अल्पसंख्यक समुदाय से होगा।
पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद लंबे समय तक चली सत्ता की जंग के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने शिवकुमार को मौका दिया है। राहुल गांधी ने नए कैबिनेट में दलित, ओबीसी और अल्पसंख्यकों के बेहतर प्रतिनिधित्व के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने युवा चेहरों को भी कैबिनेट में शामिल करने पर बल दिया है, ताकि 2028 के चुनावों में बेहतर प्रभाव डाला जा सके।