कॉकरोच जनता पार्टी पर उठे सवाल: नक्सल समर्थकों से लेकर विदेशी मीडिया के समर्थन तक, जानिए CJP का दूसरा पक्ष
CJP की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता पर बहस
समग्र समाचार सेवा
दिल्ली, ७ जून: सोशल मीडिया से अचानक उभरकर चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) स्वयं को युवाओं की आवाज और व्यवस्था परिवर्तन का प्रतीक बताती है। लेकिन जैसे-जैसे इसके नेतृत्व, प्रवक्ताओं और समर्थकों से जुड़ी जानकारियाँ सामने आ रही हैं, वैसे-वैसे यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या यह वास्तव में एक युवा आंदोलन है या फिर वामपंथी, नक्सल-समर्थक और भारत-विरोधी विचारधाराओं को नया चेहरा देने का प्रयास?
प्रवक्ता को लेकर विवाद
दावा किया गया है कि CJP के आधिकारिक प्रवक्ता सौरभ दास के कई पुराने बयान विवादों में रहे हैं। उन्होंने दिल्ली में हुए कुछ प्रदर्शनों के दौरान कथित रूप से माओवादी नेता मदवी हिडमा के समर्थन में लगे नारों का बचाव किया था। साथ ही में जी.एन. साईबाबा की मृत्यु पर दास ने उन्हें “साहसी व्यक्ति” बताया था, जबकि साईबाबा को माओवादी संगठनों से संबंध रखने के आरोपों में दोषी ठहराया गया था।
समर्थकों को लेकर भी उठे प्रश्न
CJP को अभिनेता Prakash Raj, अधिवक्ता Prashant Bhushan, सामाजिक कार्यकर्ता Sonam Wangchuk तथा कुछ छात्र नेताओं का समर्थन मिला है। लेकिन इनमें से कई लोग पहले से ही केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री की आलोचना करते रहे हैं, इसलिए आंदोलन की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं।
क्या CJP वास्तव में गैर-राजनीतिक है?
CJP स्वयं को गैर-दलीय और गैर-पारंपरिक आंदोलन बताती है, लेकिन इसके कुछ कार्यक्रमों और प्रेस कॉन्फ्रेंसों को लेकर राजनीतिक संबंधों के आरोप लगाए गए हैं। इससे आंदोलन की राजनीतिक निष्पक्षता पर संदेह पैदा हुआ है।
विदेशी मीडिया की दिलचस्पी
इसी के साथ कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों ने CJP को भारत में उभरते युवा आंदोलन के रूप में प्रस्तुत किया है। जब विदेशी मीडिया किसी आंदोलन को असाधारण महत्व देने लगे, तो उसके राजनीतिक प्रभावों और उद्देश्यों की भी जांच होनी चाहिए।
आंदोलन या सुनियोजित नैरेटिव?
आखिकार निष्कर्ष यह है कि CJP केवल एक स्वतःस्फूर्त जन-आंदोलन नहीं बल्कि एक सुव्यवस्थित राजनीतिक नैरेटिव हो सकता है। यदि इसका उद्देश्य वास्तव में युवाओं की समस्याओं का समाधान होता, तो अब तक शिक्षा, रोजगार और प्रशासनिक सुधारों पर विस्तृत नीतिगत दस्तावेज सामने आने चाहिए थे।
दूसरी ओर CJP का पक्ष
हाल के समाचारों में CJP ने स्वयं को किसी भी राजनीतिक दल से असंबद्ध बताया है और कहा है कि उसका मुख्य उद्देश्य परीक्षा एवं भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करना है। संगठन ने सरकार और विपक्ष दोनों से संवाद के लिए तैयार होने की बात भी कही है।