त्रिपुरा : पशु संसाधन विकास विभाग , लिक्विड नाइट्रोजन प्लांट का उद्घाटन

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
  •  आर.के. नगर में लिक्विड नाइट्रोजन प्लांट का उद्घाटन।
  • कृत्रिम गर्भाधान सेवाओं को मिलेगा बड़ा समर्थन।
  • राज्य में तीन प्लांट स्थापित करने की योजना।
  • दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद 

समग्र समाचार सेवा 

अगरतला, त्रिपुरा 10 जून:त्रिपुरा में पशु संसाधन विकास विभाग के तहत स्थापित लिक्विड नाइट्रोजन प्लांट का उद्घाटन किया गया। सरकार का दावा है कि इससे कृत्रिम गर्भाधान सेवाओं, दुग्ध उत्पादन और पशुपालन क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी।

लिक्विड नाइट्रोजन प्लांट के साथ पशुपालन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा त्रिपुरा l त्रिपुरा सरकार ने पशुपालन और डेयरी विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पश्चिम त्रिपुरा के आर.के. नगर में लिक्विड नाइट्रोजन प्लांट का उद्घाटन किया। पशु संसाधन विकास मंत्री सुधांशु दास ने इसे राज्य के पशुधन क्षेत्र के लिए “ऐतिहासिक उपलब्धि” बताया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि अब तक राज्य को कृत्रिम गर्भाधान (Artificial Insemination) के लिए आवश्यक लिक्विड नाइट्रोजन बाहर से खरीदना पड़ता था। नए प्लांट के शुरू होने से न केवल लागत कम होगी बल्कि परिवहन के दौरान होने वाली बर्बादी भी रुकेगी और राज्यभर में इसकी नियमित आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

पशुपालन क्षेत्र को मिलेगा बड़ा लाभ

लिक्विड नाइट्रोजन का उपयोग पशुधन प्रजनन कार्यक्रमों में कृत्रिम गर्भाधान स्ट्रॉ और टीकों के संरक्षण के लिए किया जाता है। विभाग का मानना है कि इससे पशुओं की नस्ल सुधार योजनाओं को गति मिलेगी और दुग्ध उत्पादन में भी वृद्धि होगी।

तीन प्लांट स्थापित करने की योजना

मंत्री दास ने बताया कि राज्य सरकार अगरतला, उदयपुर और उत्तरी त्रिपुरा में कुल तीन प्लांट स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है। तीनों इकाइयों के चालू होने के बाद राज्य अपनी जरूरत से अधिक लिक्विड नाइट्रोजन का उत्पादन कर सकेगा।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती

सरकार कृत्रिम गर्भाधान, डेयरी विकास, बछड़ा पोषण सहायता, पोल्ट्री, सूअर पालन, बकरी पालन और बतख पालन जैसी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण आय बढ़ाने और रोजगार सृजन पर जोर l

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.