जल जीवन मिशन :ग्रामीण भारत में हर तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाना मुख्य लक्ष्य

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा 

नई  दिल्ली 30  जून: शक्ति मंत्रालय के ‘DDWS इनोवेशन चैलेंज’ में नवाचार करने वाले स्टार्टअप्स और शोधकर्ताओं से केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटील ने किया संवाद

जल जीवन मिशन ने ग्रामीण भारत में लाया बड़ा परिवर्तन: हर घर तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाना मुख्य लक्ष्य

‘स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण’ (SBM-G) के विजन को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन पर विशेष चर्चा हुई। – केन्द्रीय मंत्री श्री सी. आर. पाटील

जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (DDWS) द्वारा आयोजित ‘DDWS इनोवेशन चैलेंज’ के अंतिम चरण में आज देश के अग्रणी नवाचार करने वाले स्टार्टअप्स, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटीलजी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘जल जीवन मिशन’ ने ग्रामीण भारत की तस्वीर और तकदीर को पूरी तरह बदल दिया है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि सरकार का निरंतर प्रयास है कि देश के हर घर और हर परिवार तक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। साथ ही संवाद के दौरान इस बात को रेखांकित किया गया कि भारतीय गांवों की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए आज ऐसी तकनीकों की आवश्यकता है जो सरल हों, जिनकी लागत कम हो और जिन्हें आसानी से उपयोग में लाया जा सके।

‘स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण’ (SBM-G) के विजन को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन पर विशेष चर्चा हुई। केन्द्रीय मंत्री श्री सी. आर. पाटीलजी ने कहा कि कचरे से उपयोगी उत्पाद (Waste to Wealth) बनाने वाले नवाचार गांवों को स्वच्छ, सुंदर और आत्मनिर्भर बनाने में एक अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटीलजी ने स्पष्ट संदेश दिया कि सरकार का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बेहतरीन नवाचार (Innovation) केवल प्रयोगशाला की फाइलों या कमरों तक सीमित न रहे। इन तकनीकों को धरातल पर उतारा जाएगा ताकि ये सीधे गांवों तक पहुंचें और ग्रामीण जीवन स्तर में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकें।

कार्यक्रम के अंत में इस शानदार पहल के सफल सह-आयोजक आईआईटी मद्रास (IIT Madras), पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (DDWS) के अधिकारियों, सभी उत्साही प्रतिभागियों और इस चैलेंज के विजेताओं को उनकी इस बड़ी सफलता के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.