दिल्ली : स्कूलों में छात्रों के लिए सालभर चलेगा वायु प्रदूषण जागरूकता अभियान

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
  • दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को वायु प्रदूषण के कारण, प्रभाव और समाधान पर सालभर जागरूकता गतिविधियां चलाने का निर्देश
  • जुलाई से शुरू होंगे पोस्टर, नारा लेखन, निबंध, भाषण, प्रश्नोत्तरी, नुक्कड़ नाटक जैसी प्रतियोगिताएं
  • हर महीने अलग-अलग विषय—वाहन प्रदूषण, सड़क की धूल, निर्माण धूल, कचरा जलाना, औद्योगिक उत्सर्जन, डीजल जेनरेटर
  • स्कूलों को हर महीने जागरूकता कार्यक्रमों की रिपोर्ट और तस्वीरें 25 तारीख तक साइंस ब्रांच को भेजनी होंगी
  • पतंगबाजी में नुकीले मांझे के इस्तेमाल पर भी छात्रों को जागरूक करने के निर्देश
  • यह IEC एक्शन प्लान CAQM और DPCC के दिशा-निर्देशों के तहत तैयार किया गया

समग्र शिक्षा समाचार

दिल्ली, 19 जुलाई :दिल्ली सरकार ने राजधानी के सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे छात्रों को वायु प्रदूषण के कारण, स्वास्थ्य व पर्यावरण पर प्रभाव और समाधान के बारे में जागरूक करने के लिए सालभर गतिविधियां आयोजित करें। इसका उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और दिल्ली की वायु गुणवत्ता सुधारना है।

स्कूलों को जुलाई से पोस्टर, नारा लेखन, निबंध, भाषण, प्रश्नोत्तरी, नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रम करवाने होंगे। इन गतिविधियों में कक्षा 6 से 12 के छात्र मुख्य रूप से भाग लेंगे। हर महीने अलग-अलग विषय पर फोकस किया जाएगा—जुलाई से हर महीने वाहन प्रदूषण, जुलाई-सितंबर में सड़क धूल, सितंबर-नवंबर में निर्माण धूल, नवंबर-दिसंबर में कचरा जलाना व पराली, जनवरी में औद्योगिक उत्सर्जन, फरवरी में थर्मल पावर प्लांट, मार्च में डीजल जेनरेटर।

स्कूलों को इन सभी गतिविधियों की रिपोर्ट और तस्वीरें हर महीने 25 तारीख तक भेजनी होंगी। जिला शिक्षा अधिकारी स्कूलों में अभियान की निगरानी करेंगे। पतंगबाजी के दौरान धारदार मांझे के इस्तेमाल के खिलाफ भी छात्रों को जागरूक किया जाएगा। यह पूरा अभियान वायु गुणवत्ता आयोग और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के निर्देशों के अनुसार तैयार किया गया है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.