दिल्ली : सीजेपी प्रदर्शन जारी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और परीक्षा सुधार की मांग

पीएम मोदी ने दी सख्त चेतावनी

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
  • सीजेपी समर्थकों का जंतर-मंतर पर धरना, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और परीक्षा सुधार की मांग
  • एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक लगातार भूख हड़ताल पर, सरकार से छात्रों के खिलाफ कार्रवाई न करने की लिखित आश्वासन की मांग
  • दिल्ली मेट्रो ने राजीव चौक, पटेल चौक, आईटीओ सहित 16 मेट्रो स्टेशन बंद किए
  • पीएम मोदी ने कहा—”युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा”, पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित होंगे

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली : 23 जुलाई : दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरेच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के समर्थकों का धरना गुरुवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी प्रतियोगी परीक्षाओं—खासकर नीट-यूजी 2026—में कथित अनियमितताओं की जांच, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

सोनम वांगचुक 28 जून से प्रदर्शन में शामिल हैं और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि यदि केंद्र सरकार यह लिखित आश्वासन दे कि 20 जुलाई के ‘चलो संसद’ प्रदर्शन में शामिल छात्रों और युवाओं पर कोई दंडात्मक कार्रवाई या केस नहीं होगा, तो वे अपना अनशन तोड़ देंगे।

इस बीच, सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो ने प्रमुख 16 स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के नाम संदेश में कहा, “हमारे युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने पेपर लीक मामलों की त्वरित और सख्त सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। पीएम ने कहा, “छात्रों के हित सर्वोपरि हैं, सरकार उनकी सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है।”

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.