धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी शिक्षा मंत्री वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली ,26 जुलाई :केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को कर्तव्य भवन, नई दिल्ली में शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार औपचारिक रूप से संभाला। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को यह जिम्मेदारी मिली है। कार्यभार ग्रहण के बाद उन्होंने मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं और पहलों की समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली बैठक की।मुख्य बिंदु:
प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का पदभार संभालते ही समीक्षा बैठक की
बैठक में शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी, उच्च शिक्षा सचिव डॉ. विनीत जोशी, स्कूल शिक्षा और साक्षरता सचिव टी. के. अनिल कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे
बैठक में मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं और प्रगति की समीक्षा की गई
जोशी उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं
केंद्र सरकार के आश्वासन के बाद जंतर-मंतर पर 37 दिन से चल रहा CJP प्रदर्शन समाप्त
प्रह्लाद जोशी ने समीक्षा बैठक के दौरान मंत्रालय के अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, चुनौतियों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की। शिक्षा मंत्रालय से जुड़ी योजनाओं की प्रगति और छात्रों के हित में उठाए जा रहे कदमों की विस्तार से समीक्षा की गई।धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार के आश्वासन पर जंतर-मंतर पर चल रहा 37 दिनों का CJP प्रदर्शन भी समाप्त हो गया है।