Bank of Baroda का 1TB डेटा लीक हैकर्स के हाथ ग्राहकों की डिटेल्स

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
  • BoB का 1TB डेटा डार्क वेब पर लीक, लाखों ग्राहकों की डिटेल्स खतरे में
  • ग्राहकों की पहचान और बैंकिंग जानकारी लीक
  • पासवर्ड बदलें, आधार लॉक करें, संदिग्ध कॉल से बचें
  • बैंक की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली | 28 जुलाई :
बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) एक बड़े साइबर अटैक का शिकार हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक हैकर ने डार्क वेब पर बैंक का लगभग 1TB (टेराबाइट) संवेदनशील डेटा मुफ्त में लीक करने का दावा किया है। इस डेटा में ग्राहकों के नाम, फोन नंबर, आधार नंबर, अकाउंट रिकॉर्ड, लोन डॉक्यूमेंट्स, नेटबैंकिंग डिटेल्स, इंटरनल ऑडिट रिपोर्ट्स और ब्रांच विजिलेंस फाइलें शामिल हैं।

लीक डेटा में क्या-क्या शामिल?

  • ग्राहकों के नाम, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर
  • सेविंग्स और चालू खाता डिटेल्स, नेटबैंकिंग यूजर जानकारी
  • लोन डॉक्यूमेंट्स, एनआरआई और कॉर्पोरेट बैंकिंग फाइलें
  • इंटरनल ऑडिट और ब्रांच विजिलेंस रिपोर्ट्स

अब तक बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) या CERT-In की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है। यदि डेटा वास्तविक है, तो ग्राहकों को फिशिंग अटैक, आइडेंटिटी थेफ्ट और फाइनेंशियल फ्रॉड का खतरा हो सकता है।

क्या करें ग्राहक?

  • इंटरनेट व मोबाइल बैंकिंग का पासवर्ड और लॉगिन आईडी तुरंत बदलें
  • UIDAI की वेबसाइट या mAadhar ऐप से अपने आधार बायोमेट्रिक्स को लॉक करें
  • संदिग्ध कॉल, SMS या ईमेल पर भरोसा न करें
  • बैंक अकाउंट स्टेटमेंट की नियमित जांच करें
कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.