- रायपुर के 12 वर्षीय मास्टर दिव्यांश सुल्तानिया की पुस्तक ‘थॉट्स अबाउट गॉड’ का राज्यपाल रमेन डेका ने विमोचन किया।
- दिव्यांश ने पुस्तक में बच्चों की दृष्टि से ईश्वर और आध्यात्मिकता पर विचार साझा किए; दादा की प्रेरणा से लिखी पुस्तक।
- राज्यपाल ने दिव्यांश की दूसरी पुस्तक ‘फ्रॉम पॉकेट मनी टू पोर्टफोलियो’ के कवर का भी शुभारंभ किया।
- राज्यपाल ने बच्चों में पढ़ने, लिखने और वित्तीय जागरूकता जैसे नए विषयों पर विचार को जरूरी बताया; दिव्यांश को आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।
समग्र समाचार सेवा
रायपुर, 14 अगस्त : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रायपुर के 12 वर्षीय छात्र मास्टर दिव्यांश सुल्तानिया द्वारा लिखित पुस्तक ‘थॉट्स अबाउट गॉड’ का विमोचन किया। राज्यपाल ने दिव्यांश के रचनात्मक प्रयास और कम उम्र में गंभीर विषय पर पुस्तक लिखने की सराहना की, साथ ही उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दिव्यांश ने यह पुस्तक अपने दादा की प्रेरणा से लिखी है, जिसमें एक युवा छात्र की नजर से ईश्वर और आध्यात्मिकता से जुड़े विचार व सवाल सरल भाषा में प्रस्तुत किए गए हैं। राज्यपाल ने इस अवसर पर दिव्यांश की दूसरी पुस्तक ‘फ्रॉम पॉकेट मनी टू पोर्टफोलियो’ के कवर पेज का भी शुभारंभ किया। यह पुस्तक बच्चों और युवाओं को बचत, निवेश और वित्तीय जागरूकता के लिए प्रेरित करने का प्रयास है।
राज्यपाल ने कहा कि बच्चों में पढ़ने, लिखने और नए विषयों पर सोच विकसित करना उनके व्यक्तित्व निर्माण के लिए आवश्यक है। उन्होंने दिव्यांश को रचनात्मकता और जिज्ञासा बनाए रखने, सीखने की ललक को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में दिव्यांश के माता-पिता सहित परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।