चाणक्यपुरी में ‘वृद्धि’ आर्ट एग्जीबिशन का भव्य समापन

गरीब और दिव्यांग कलाकारों को राष्ट्रीय मंच देने वाले नमन आर्ट फाउंडेशन के तीन दिवसीय आयोजन की सफलता की एक विस्तृत रिपोर्ट।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
  • चाणक्यपुरी के सिविल सर्विस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट में नमन आर्ट फाउंडेशन द्वारा ‘वृद्धि – सीजन-4’ का तीन दिवसीय सफल आयोजन।
  • प्रदर्शनी में 60 प्रतिशत कलाकार आर्थिक रूप से कमजोर और कई दिव्यांग प्रतिभाएं शामिल रहीं, जिनकी 100 से अधिक कलाकृतियों ने मन मोहा।
  • पूर्व सांसद डॉ. उदित राज और मूलचंद मीणा सहित कई दिग्गज हस्तियों ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

डॉ कुमार राकेश
नई दिल्ली, 29 सितंबर: राजधानी दिल्ली के सिविल सर्विस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट, विनय मार्ग, चाणक्यपुरी में नमन आर्ट फाउंडेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘वृद्धि – ग्रुप आर्ट एग्जीबिशन सीजन-4’ का सफलतापूर्वक समापन हुआ। 26 से 28 सितंबर तक चली इस प्रदर्शनी में कला प्रेमियों का भारी जनसैलाब उमड़ा।

आयोजक श्रीमती सरिता नमन जी (फाउंडर, नमन आर्ट फाउंडेशन) के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शनी में देशभर के 21 चयनित कलाकारों की 100 से अधिक अद्भुत कलाकृतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

प्रदर्शनी की सबसे बड़ी खासियत

इस प्रदर्शनी की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि इसमें लगभग 60 प्रतिशत कलाकार ऐसे थे जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं। ये कलाकार बेहद प्रतिभाशाली हैं, लेकिन उन्हें अक्सर कोई बड़ा मंच नहीं मिल पाता। श्रीमती सरिता नमन जी ऐसे ही छुपी हुई प्रतिभाओं को लगातार राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान कर रही हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में टीम के प्रमुख सदस्यों श्री अरविन्द वत्स (दिल्ली पुलिस), श्री आदित्य राजपूत और श्री विनोद कुमार का विशेष योगदान रहा।

मुख्य अतिथि के रूप में इस अवसर पर डॉ. उदित राज ,पूर्व सांसद और श्री मूलचंद मीणा -पूर्व सांसद ने शिरकत की और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि कला के माध्यम से सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों को उजागर किया जाना चाहिए।

इसके अलावा विशिष्ट अतिथियों में एडवोकेट राजीव तोमर,प्रदेश अध्यक्ष -आरएलडी,डॉ कुमार राकेश,वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रो वीसी -पंचगव्य विद्यापीठम गुरुकुल विश्वविद्यालय, रितेश सिंह,वरिष्ठ पत्रकार, रूप चंद (राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त वरिष्ठ कलाकार), अश्वनी कुमार, अनुराग कुमार, डॉ. समर सिंह राजपूत, डॉ. सीरत भट्ट, राजेश महाजन और सिद्धार्थ बेरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस आयोजन में 30 से ज़्यादा कलाकारों की सौ से ज़्यादा कालकृतियों की प्रदर्शनी आयोजित हुई।

इन कलाकारों में कुछ दिव्यांग कलाकार भी शामिल थे । भक्ति रस से जुड़े कई पेंटिंग्स में दर्शकों को आकर्षित किया । प्रकृति प्रेम से भरपूर कुमुदनी पुष्प और उस पर जल की बूँदों से युक्त कला को देखते ही कई दर्शकों को वाह वाह कहते सुना गया । वह कलाकृति को वरिष्ठ चित्रकार सरिता नमन में बनाया था ।

आयोजक का आभार संदेश

कार्यक्रम के समापन पर आयोजक श्रीमती सरिता नमन जी ने भावुक होते हुए कहा –

 “मैं दिल की गहराइयों से इस प्रदर्शनी में शामिल सभी कलाकारों, हमारे सभी विशिष्ट अतिथियों और प्रदर्शनी में पधारे सभी दर्शकों का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूँ। आप सभी के प्यार और सहयोग के बिना यह कार्यक्रम सफल नहीं हो सकता था। नमन आर्ट फाउंडेशन भविष्य में भी इसी तरह गरीब और प्रतिभाशाली कलाकारों को आगे लाने का कार्य करता रहेगा।”

टीम सदस्य अरविन्द वत्स ने कहा कि “कला समाज का आईना है और ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा देते हैं।”

 

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.