संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाएं
संविधान को ‘अमूल्य विरासत’ और विकसित भारत का मार्गदर्शक बताया
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान दिवस की 77वीं वर्षगांठ पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी
- पीएम मोदी ने संविधान को भारतीय लोकतंत्र की “अमूल्य विरासत” बताया
- संविधान दिवस को “मूल्यों को मजबूत करने और विकसित भारत के संकल्प को दोहराने” का अवसर कहा
- डॉ. बी.आर. आंबेडकर और संविधान सभा के सभी महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की
समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26 नवंबर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान दिवस की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “संविधान के रूप में हमें मिला यह उपहार भारतीय लोकतंत्र की एक अमूल्य विरासत है।” उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में निहित मूल्यों को प्रबलित करने और विकसित भारत के लक्ष्य को सिद्ध करने की दिशा में यह दिन सभी के लिए स्मरण और संकल्प का अवसर है।
प्रधानमंत्री ने डॉ. भीमराव आंबेडकर समेत संविधान सभा के सभी सदस्यों को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि “संविधान राष्ट्र निर्माण और लोकतांत्रिक आदर्शों की रक्षा का मार्ग दिखाता है और आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करता रहेगा।”