सामने आई टीम इंडिया के तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी के सन्यास की वजह

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20 नवंबर।
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी ने हाल ही में अपने संन्यास का ऐलान किया था. 33 साल के सुदीप साल 2017 में आखिरी बार किसी घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद के लिए खेले थे. इसके बाद से ही वह किसी भी स्तर पर घरेलू क्रिकेट में नहीं दिख रहे थे।

वैसे इस तेज गेंदबाज ने साल 2009 से 2010 तक टीम इंडिया के लिए भी 4 वनडे और 1 टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है. उनके नाम 3 इंटरनेशनल विकेट दर्ज हैं, जो उन्होंने वनडे क्रिकेट में ही हासिल किए।

33 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की वजह लंका प्रीमियर लीग थी. त्यागी पहली बार खेली जा रही लंका प्रीमियर लीग के लिए हंबनटोटा पहुंच चुके हैं, जहां वह फिलहाल क्वारंटीन में हैं. वह इस सीजन दांबुला हॉक्स के लिए इस टी20 लीग में खेलते दिखाई देंगे।

इस साल इस लीग में 5 टीमें हिस्सा ले रही हैं. कोविड-19 के चलते इस बार इस लीग के सभी मैच हंबनटोटा में ही खेले जाएंगे. सुदीप त्यागी ने आज अपने टि्वटर हैंडल पर अपने होटल रूम से बाहर का एक छोटा सा वीडियो कैप्चर कर शेयर किया. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘हंबनटोटा में क्वारंटीन’ हैशटैग में उन्होंने एलपीएलटी20, श्रीलंका और क्वारंटी जैसे शब्दों को रखा. इस लीग की शुरुआत 26 नवंबर से होगी, जो 16 दिसंबर तक खेली जाएगी।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.