जम्मू-कश्मीर और शिमला में बर्फबारी, कड़ाके की ठंड से कांपा उत्तर भारत

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24दिसंबर।

बर्फीली हवाओं की वजह से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो वहीं कई राज्यों में आज सुबह कोहरे की घनी चादर बिछी रही जिससे विजिबिलिटी की समस्या बनी रही। दिल्ली, बिहार, उत्तरप्रदेश,पंजाब, हरियाणा, ओडिशा सहित कई राज्यों में ठंड के साथ कोहरा छाया रहा। वहीं पहाड़ी इलाकों जैसे जम्मू-कश्मीर और हिमाचल आदि में बर्फबारी हो रही है। यही बर्फबारी मैदानी इलाकों ठंड की वजह है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके पड़ोसी राज्यों में अगले कुछ दिन तक सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। साथ ही कंपकंपा देने वाली शीत लहर का भी सामना करना पड़ेगा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, नए साल की पूर्व संध्या का जश्न भी कड़ाके की ठंड के बीच मनाना पड़ सकता है, क्योंकि तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आने के आसार बन रहे हैं। गुरुवार को भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहा।

पंजाब, पश्चिमी यूपी, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेस समेत तमाम इलाकों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली के पालम इलाके में इतना घना कोहरा था कि 50 मीटर दूर देख पाना भी मुश्किल था। वहीं अमृतसर में तो दृश्यता मात्र 25 मीटर रही। मौसम विभाग का कहना है कि आज पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बहुत घने कोहरे की स्थिति देखी गई है। दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है।

वहीं हिमाचल में गुरुवार और शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। 26 दिसंबर से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 29 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.