जानें हिंदू धर्म में क्यों है गीता जयंती का खास महत्व

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

गीता जयन्ती का दिन हिन्दुओं के पवित्र ग्रन्थ श्रीमद भगवद-गीता के जन्म का प्रतीक है। गीता जयंती हर साल मार्गशीर्ष मास के शुक्‍लपक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। इस साल गीता जयंती 25 दिसंबर को मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन महाभारत युद्ध से पहले अर्जुन को भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था।

आज के दिन ही कुरुक्षेत्र में अर्जुन को श्रीकृष्ण ने ज्ञान का पाठ पढ़ाया था। जीवन जीने की अद्भुत कला गीता में वर्णित श्लोक में सीखाई गई है। हर परिस्थिति में धैर्य से काम लेना चाहिए यह गीता में ही सीखाया गया है। किस तरह हर परिस्थिति में धैर्य से काम लेना चाहिए यह सीखाया गया है। इसी के चलते आज भी हजार वर्षों से गीता जयंती प्रासंगिक है। इसके जरिए ही श्रीकृष्ण द्वारा कही गई गीता लोगों को अच्‍छे-बुरे कर्मों का फर्क समझाती है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.