कोलकाता लेडी डॉक्टर केस: सीबीआई की पूछताछ जारी, राज्यपाल ने की केंद्र से मुलाकात की मांग

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
कोलकाता 19 अगस्त। कोलकाता में लेडी डॉक्टर के रेप और हत्या के मामले में सीबीआई की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। इस मामले में आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से लगातार चौथे दिन पूछताछ की जा रही है। रविवार को संदीप घोष से करीब साढ़े 13 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद, वे देर रात सीबीआई दफ्तर से बाहर निकले थे।

इस बीच, मुख्य आरोपी संजय रॉय के मानसिक स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया है, और सोमवार को एक बार फिर से उसका साइकोलॉजिकल टेस्ट किया जाएगा।

कोलकाता में हुए इस बर्बर घटना को लेकर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने केंद्रीय गृह मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मिलने का समय मांगा है। वहीं, लेडी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस को लेकर कोलकाता में विरोध प्रदर्शन जारी है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद सुकांता मजूमदार ने कहा है कि जब तक लेडी डॉक्टर को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

इस बीच, रक्षा बंधन के अवसर पर महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बीजेपी महिला मोर्चा ने राखी कार्यक्रम का आयोजन किया है, जहां वे राज्यपाल को भी राखी बांधेंगी।

 

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.