समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,23अगस्त। भारत ने अपनी सैन्य ताकत को एक बार फिर से साबित करते हुए ओडिशा के तट पर परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-2 का सफल नाइट ट्रायल किया है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा किए गए इस परीक्षण ने भारत की रक्षा क्षमताओं में एक नई ऊंचाई जोड़ी है। खास बात यह है कि यह परीक्षण रात के अंधेरे में किया गया था, जिससे यह साबित होता है कि भारत की मिसाइलें न केवल दिन में, बल्कि रात में भी अपनी सटीकता और मारक क्षमता बनाए रख सकती हैं।