नीतीश को झटका: पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा आज थामेंगे RJD का दामन, अजय कुशवाहा भी हो सकते हैं शामिल

पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा आज छोड़ेंगे JDU, तेजस्वी यादव के साथ मंच साझा करने की तैयारी

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
  • LJP के अजय कुशवाहा भी दोपहर तक RJD जॉइन कर सकते हैं
  • लेसी सिंह के खिलाफ धमदहा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना
  • कुशवाहा समुदाय को साधने में जुटी RJD

समग्र समाचार सेवा

पटना, 10 अक्टूबर: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासी पाला बदलने का सिलसिला तेज़ हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) को एक और बड़ा झटका लगने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा आज पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देकर तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार, संतोष कुशवाहा ने न सिर्फ जेडीयू छोड़ने का मन बना लिया है, बल्कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में धमदहा सीट से जेडीयू की मंत्री लेसी सिंह के खिलाफ मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि वे आज दोपहर 2 से 3 बजे के बीच तेजस्वी यादव के साथ मंच साझा कर सकते हैं।

इसी बीच, लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के कुशवाहा नेता अजय कुशवाहा के भी आरजेडी में शामिल होने की चर्चा तेज़ है। सूत्रों की मानें तो अजय कुशवाहा को वैशाली सीट से टिकट मिल सकता है। इससे यह साफ है कि आरजेडी इस बार कुशवाहा वोट बैंक को साधने की रणनीति पर काम कर रही है।

नाराजगी की वजह:

संतोष कुशवाहा ने लंबे समय से पार्टी में अपनी अनदेखी का मुद्दा उठाया था। सूत्र बताते हैं कि जेडीयू नेतृत्व द्वारा लगातार उपेक्षा से नाराज होकर उन्होंने नया रास्ता चुना है।

राजनीतिक सफर:

संतोष कुशवाहा ने 2010 में बीजेपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था। बाद में 2013 में वे जेडीयू में शामिल हुए और 2014 व 2019 दोनों लोकसभा चुनावों में सांसद रहे। वे कुशवाहा समुदाय के प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं, और उनके आरजेडी में आने से पार्टी को पूर्वी बिहार में बड़ा सामाजिक समीकरण फायदा मिल सकता है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.