बंगाल में चुनावी हिंसा: BJP-TMC समर्थकों में टकराव, CISF जवान घायल

मोदी की रैली से पहले जगदल में बम, पत्थरबाज़ी और फायरिंग से तनाव चरम पर

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
पश्चिम बंगाल, २७ अप्रैल: BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

बंगाल में चुनाव प्रचार के अखिरी दिन मोदी की रैली से पहले BJP-TMC समर्थकों में विस्फोटक झड़प मे एक CISF जवान घायल, तीन लोग हॉस्पिटल में भर्ती

पश्चिम बंगाल के जगदल में पीएम मोदी की रैली से ठीक पहले BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प ने चुनावी माहौल को गरमा दिया है। रविवार रात को यह हिंसा उस समय भड़की, जब BJP कार्यकर्ता रैली के लिए तैयारियाँ कर रहे थे। इस दौरान पत्थरबाजी, फायरिंग और देसी बमों का प्रयोग किया गया, जिससे तीन लोग घायल हुए, और एक CISF जवान के पैरों में गोली लगी।

बीजेपी का आरोप: पुलिस ने छोड़ी जगह

बीजेपी का आरोप: पुलिस ने छोड़ी जगहBJP कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस घटना के समय थाने छोड़कर चली गई थी। वे कहते हैं कि TMC समर्थकों ने उन पर हमला किया। जगदल के भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार ने इस हमले की सच्चाई को उजागर करते हुए कहा कि वे पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के साथ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस वहां से चली गई। इसके बाद TMC समर्थकों ने उन पर हमले कर दिए।

भाटपाड़ा सीट पर बम हमला

भाटपाड़ा सीट से BJP उम्मीदवार पवन कुमार सिंह के घर पर भी देसी बम फेंके गए हैं। पवन कुमार ने बताया कि यह विवाद उनकी स्ट्रीट कॉर्नर मीटिंग से शुरू हुआ था, जब स्थानीय TMC पार्षद मनोज पांडे और उनके समर्थकों ने उनकी योजना में बाधा डाली। सभी आरोपों के बावजूद किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई।

TMC का जवाब: हमारे कार्यकर्ताओं पर हुआ हमला

TMC उम्मीदवार अमित गुप्ता ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने कहा कि अचला बागान इलाके में उनके कार्यकर्ता जब बैनर और झंडे लगा रहे थे, तभी BJP कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया। गुप्ता ने कहा कि उनके एक कार्यकर्ता के साथ मारपीट की गई और पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़ की गई। इस मामले में शिकायत चुनाव आयोग और पार्टी नेतृत्व को भेजी गई है।
चुनाव आयोग की कार्रवाई का इंतज़ार

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.