राघव चड्ढा का बड़ा सियासी कदम: AAP छोड़ BJP में शामिल होने की चर्चा तेज

राजनीतिक गलियारों में एक बड़ी चर्चा ने जोर पकड़ा है कि राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
दिल्ली, २८ अप्रैल: भारतीय जनता पार्टी, जो वर्तमान में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, लगातार अपने दायरे का विस्तार करने में लगी हुई है। राघव चड्ढा जैसे युवा और प्रभावशाली नेता BJP में शामिल होने से पार्टी को खासकर शहरी और युवा वोटर्स के बीच मजबूती मिल सकती है। BJP पहले भी कई बड़े नेताओं को अपनी ओर आकर्षित कर चुकी है। उनमें से एक बड़ा ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी है।

7 सांसदो ने छोड़ा AAP का साथ
राघव चड्ढा के साथ और नेताओ ने
छोड़ा AAP का दामन जिनमें संदीप पाठक, स्वाति मालीवाल, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह और ‘राजेंद्र गुप्ता’ जैसे प्रभावशाली नेता शामिल हैं।

राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (AAP) से राजनीति में कदम रखा. उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव दक्षिण दिल्ली संसदीय सीट से AAP उम्मीदवार के रूप में लड़ा, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने राजेंद्र नगर सीट से जीत दर्ज की और पहली बार विधायक बने।उनके राजनीतिक कद में तब और इजाफा हुआ जब वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया।हालांकि, राजनीति में दल बदल कोई नई बात नहीं है। कई बार नेता अपनी विचारधारा, राजनीतिक अवसर या व्यक्तिगत कारणों से पार्टी बदलते हैं। लेकिन राघव चड्ढा का मामला इसलिए खास हैं क्योंकि वे AAP के मुख्य चेहरों में गिने जाते हैं।

राघव चड्ढा ने AAP पार्टी छोड़ने के बाद एक वीडियो बनाई और बाताया कि उन्होने AAP पार्टी क्यो छोड़ी AAP पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा की उन्हें लगातार काम करने से रोका जा रहा था और संसद में बोलने नही दिया जाता था। उन्होंने कहा कि पार्टी देश के लिए नहीं अपने निजी फायदे के लिए काम करती है।

आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को एक और बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा में राघव चड्ढा, स्वाती मालीवाल समेत आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों को बीजेपी में शामिल होने के प्रस्ताव को राज्यसभा चेयरमैन ने मंजूरी दे दी है।वहीं आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा की सदस्यता रद्द करने के लिए याचिका दार की है।

बीजेपी में, उन्हें उनकी युवा और वाकपटु (articulate) छवि के कारण राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण प्रवक्ता के रूप में स्थापित किया जा सकता है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.