समग्र समाचार सेवा
सिक्किम, २८ अप्रैल: सिक्किम के 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी का 2 दिन का दौरा । हमेशा कि तरह बच्चौं को भी दिया समय सुबह गंगटोक में बच्चों के साथ खेला फुटबॉल और पीएम ने सोशल मीडिया पर फुटबॉल खेलते हुए तस्वीरें शेयर की। पीएम ने X पर लिखा, ‘इन बच्चों के साथ फुटबॉल खेलकर ऊर्जा से भर गया।
सिक्किम पूर्वोत्तर भारत में हिमालय की गोद में बसा एक छोटा, पहाड़ी और बेहद खूबसूरत राज्य है, जो 16 मई 1975 को भारत का 22वां राज्य बना। यह देश का पहला शत-प्रतिशत जैविक (Organic) राज्य है, जहाँ रसायनों का उपयोग प्रतिबंधित है। अपनी जैव विविधता, कंचनजंगा चोटी (तीसरी सबसे ऊँची चोटी), और बौद्ध संस्कृति के लिए प्रसिद्ध सिक्किम पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र है।
4 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास
पीएम अपने दो दिवसीय दौरे पर शिक्षा, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, पर्यावरण और कृषि से जुड़ी लगभग ₹4 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें नामची में 100 बेड का अस्पताल, देवराली में 30 बेड का अस्पताल, तीस्ता नदी पर दो डबल-लेन स्टील पुल और गंगटोक में सिविल सर्विस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट शामिल हैं।
16 मई 1975 को सिक्किम भारत का हिस्सा बना
• 1947: भारत की आजादी के समय नेहरू चाहते थे कि जैसे भूटान के साथ भारत ने मित्रता की संधि की है, वैसे ही सिक्किम के साथ भी हो जाए। 1950 में भारत-सिक्किम शांति समझौता हुआ। इसके तहत सिक्किम भारत का प्रोटेक्टर स्टेट यानी संरक्षित राज्य बना। अब सिक्किम की सुरक्षा और विदेश नीति की जिम्मेदारी भारत की थी।
• 1973: इंदिरा गांधी सिक्किम की समस्या का हल चाहती थीं। उन्होंने खुफिया एजेंसी रॉ के चीफ आरएन काव से मदद मांगी। इसके बाद काव ने 1973 में सिक्किम में ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन का नाम था- ‘जनमत’ और ‘ट्विलाइट’।