प्रधानमंत्री मोदी ने किया गंगटोक दौरा

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

सिक्किम, १९ अप्रैल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के गंगटोक में ‘ऑर्किडियम’ (Orchidarium) किया दौरा जो कि स्वर्णजयंती मैत्री ‘ऑर्किड एक्सपीरियंस सेंटर’ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दौरे के दौरान उन्होंने सिक्किम के ऑर्किड की सुंदरता की अत्यधिक प्रशंसा की और कहा “अगर आपने सिक्किम का ऑर्किड नहीं देखा है तो समझो कुछ नहीं देखा”।

पर्यटन को बढ़ावा

ऑर्किड आमतौर पर बहुत सुंदर और रंगीन फूल वाले पौधे होते हैं, और पीएम मोदी का यह दौरा भारत में पर्यावरण और पर्यटन को बढ़ावा देने से संबंधित है। सिक्किम के ऑर्किड मे प्रधानमंत्री ने तय समय सीमा से ज्यादा समय बिताया
सिक्किम को ₹4,000 करोड़ सोगात
पीएम मोदी ने सिक्किम के 50 वर्षों के राज्यत्व दिवस के समापन समारोह में भाग लिया और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए ₹4,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का अनावरण किया।

कनेक्टिविटी पर दिया जोर

उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाना है ताकि पर्यटकों की संख्या बढ़ सके।

गंगटोक में मोदी का रोड शो

गंगटोक में पीएम मोदी का एक भव्य रोड शो आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।पीएम मोदी ने रैली भी कि जिसमे नेपाली भाषा में अपने संबोधन की शुरुआत की उन्होने ऐसा करके स्थानीय जनता का दिल जीत लिया।

स्वच्छता की तारीफ

पीएम मोदी ने गंगटोक और पूरे सिक्किम की स्वच्छता की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यहां की वायु और सड़कों पर दूर-दूर तक कोई गंदगी नहीं है और यहां के लोग प्रकृति के सच्चे ब्रांड एंबेसडर हैं।

लोकल फॉर वोकल

उन्होंने देश भर के पर्यटकों से अपील की कि वे जब भी यात्रा पर जाएं, तो अपने कुल बजट का कम से कम 5% स्थानीय (लोकल) उत्पादों को खरीदने पर खर्च करें।

स्वच्छता की प्रशंसा

सिक्किम के 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी का 2 दिन का दौरा । हमेशा कि तरह बच्चौं को भी दिया समय सुबह गंगटोक में बच्चों के साथ खेला फुटबॉल और पीएम ने सोशल मीडिया पर फुटबॉल खेलते हुए तस्वीरें शेयर की। पीएम ने X पर लिखा, ‘इन बच्चों के साथ फुटबॉल खेलकर ऊर्जा से भर गया।

सिक्किम पूर्वोत्तर भारत में हिमालय की गोद में बसा एक छोटा, पहाड़ी और बेहद खूबसूरत राज्य है, जो 16 मई 1975 को भारत का 22वां राज्य बना। यह देश का पहला शत-प्रतिशत जैविक (Organic) राज्य है, जहाँ रसायनों का उपयोग प्रतिबंधित है। अपनी जैव विविधता, कंचनजंगा चोटी (तीसरी सबसे ऊँची चोटी), और बौद्ध संस्कृति के लिए प्रसिद्ध सिक्किम पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र है।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.