समग्र समाचार सेवा
दिल्ली, १ मई: सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई बनी Press Council of India (PCI) की नयी अध्यक्ष।उन्होने 24 अप्रैल 2026 को अध्यक्ष पद संभाल लिया है। हालांकि काउंसिल में पत्रकारों के लिए अब भी कई सीटें खाली हैं।Justice Ranjana Prakash Desai को तीन साल के लिए दूसरी बार अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले वह 17 जून 2022 से 16 दिसंबर 2025 तक अध्यक्ष रह चुकी हैं।
प्रेस काउंसिल में अभी भी कई पद खाली है
प्रेस काउंसिल के गठन में अभी भी कई पद खाली है। 15वीं काउंसिल में पेशेवर पत्रकारों के लिए निर्धारित 13 सीटें—जिनमें 7 कार्यरत पत्रकार (नॉन-एडिटर) और 6 संपादक शामिल होने चाहिए—अब तक भरी नहीं गई हैं।
संवित पात्रता ने उठाया था 15वीं काउंसिल नियुक्ती का मुद्दा
करीब दो महीने पहले Sasmit Patra ने राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए केंद्र सरकार से काउंसिल को जल्द पूरा करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि 14वीं काउंसिल का कार्यकाल 5 अक्टूबर 2024 को खत्म होने के बाद से पूर्ण परिषद का गठन जरूरी है ताकि स्वतंत्र और जिम्मेदार प्रेस को मजबूती मिल सके।उन्होंने यह भी कहा था कि 17 दिसंबर 2025 से PCI बिना अध्यक्ष के था, इसलिए नए अध्यक्ष की नियुक्ति जरूरी है ताकि बाकी सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी पूरी हो सके।
वर्तमान स्थिति
फिलहाल काउंसिल में कुछ सदस्य कार्यरत हैं, जिनमें राज्यसभा और लोकसभा के सांसद, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, बार काउंसिल और साहित्य अकादमी के प्रतिनिधि शामिल हैं। इसके अलावा बड़े, मध्यम और छोटे अखबारों के प्रबंधन से जुड़े कुछ सदस्य भी परिषद में मौजूद हैं।
इसके बावजूद 29 सदस्यीय इस संस्था में 14 सीटें अभी भी खाली हैं और उन्हें भरने की प्रक्रिया जारी है, हालांकि इसमें कई अड़चनें सामने आई हैं।
विवाद और अड़चनें
यह संकट तब शुरू हुआ जब PCI के नियमों में बदलाव कर प्रेस क्लबों से प्रतिनिधि चुनने का प्रस्ताव सामने आया। कई राष्ट्रीय पत्रकार संगठनों ने इसका विरोध किया और कुछ ने कोर्ट का रुख भी किया।उनका मानना है कि प्रेस क्लब मुख्यतः स्थानीय और मनोरंजक संस्थाएं होती हैं, जिनमें गैर-पत्रकारों को भी सदस्यता दी जाती है, इसलिए वे पेशेवर पत्रकारों का सही प्रतिनिधित्व नहीं कर सकतीं।वहीं, यह संगठन देशभर के पत्रकारों की आवाज़ यह संगठन देशभर के पत्रकारों की आवाज़ उठाता है।
PCI की भूमिका और सीमाएं
1965 के प्रेस काउंसिल एक्ट के तहत 1966 में स्थापित और 1979 में पुनर्गठित Press Council of India का उद्देश्य देश में प्रिंट मीडिया के स्तर को बनाए रखना और पत्रकारिता मानकों को सुधारना है।
प्रेस काउंसिल में 29 सदस्यों की संख्या होती है।
प्रेस काउंसिल में एक अध्यक्ष (आमतौर पर सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश) और 28 अन्य सदस्य शामिल होते हैं जो प्रेस की स्वतंत्रता और गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए काम करते हैं।