विदेशी पत्रकार या एजेंट ? एली ग्राउंड्स जंतर मंतर रिपोर्टिंग

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

पूनम शर्मा

 फोटो में जो महिला दिख रही हैं, उनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रही है। बहुत लोग इस महिला को लेकर क्रांतिकारी भाषण दे रहे हैं। असल में यह महिला कौन हैं?

इस महिला का नाम एलि ग्राउंड्स है। वह अमेरिका के ABC News की फील्ड स्टाफ हैं। बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पतन के समय भी इस महिला ने ढाका से रिपोर्टिंग की थी। इस बार वह दिल्ली के जंतर मंतर से रिपोर्टिंग कर रही हैं।

अमेरिका की CIA का विदेशी सरकारों को अस्थिर करने के एजेंडे का एक बड़ा हिस्सा इसी तरह के मीडिया संस्थानों से जुड़ा होता है, खासकर पश्चिमी न्यूज़ एजेंसियों से। ये पत्रकार रिपोर्टिंग के जरिए एक खास नैरेटिव बनाते हैं, जो आमतौर पर सरकार विरोधी होता है।

ऐसे हर मामले में करोड़ों रुपए की विदेशी फंडिंग होती है। इसका एक हिस्सा इन मीडिया संस्थानों के ज़रिए प्रचार के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इन विदेशी मीडिया संस्थानों के हिस्सेदार के रूप में हमारे देश के भी कुछ मीडिया हाउसेज़ हैं, जिन्हें सरकार विरोधी, राष्ट्र विरोधी और हिन्दू विरोधी कहा जाता है। ये मीडिया हाउसेज़ एकजुट होकर एजेंडे के मुताबिक काम करते हैं और एक-दूसरे का सहयोग करते हैं। नीचे की फोटो में जो विदेशी पत्रकार हैं वो भी उसी एजेंडे के तहत ‘कॉकरेच पार्टी’ के आंदोलन को दुनियाभर में प्रचारित कर रही हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.