अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत की सैन्य शक्ति में बढ़ोतरी

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

 

  • ओडिशा के चांदीपुर में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से अग्नि-4 परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण।
  • परीक्षण स्ट्रेटेजिक फोर्सेज कमांड (SFC) और DRDO ने मिलकर किया।
  • सभी ऑपरेशनल और तकनीकी पैरामीटर्स सफलतापूर्वक वैलिडेट हुए।
  • अग्नि-4 दो स्टेज, सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है; 4000 किमी तक मारक क्षमता, ठोस ईंधन से चलती है।
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO और SFC को दी बधाई, कहा—यह भारत की अत्याधुनिक रक्षा तकनीक के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक।
  • इससे पहले जुलाई में पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट और जून में लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का भी सफल परीक्षण हुआ था।

समग्र समाचार सेवा 

नई दिल्ली, 7 अगस्त :भारत ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से मध्यम दूरी की परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया है।

यह परीक्षण स्ट्रेटेजिक फोर्सेज कमांड (SFC) और डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) की संयुक्त टीम ने किया।
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, परीक्षण में सभी ऑपरेशनल और तकनीकी पैरामीटर्स को सफलतापूर्वक परखा गया।
अग्नि-4 ठोस ईंधन से चलने वाली, दो स्टेज वाली सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है, जो 4000 किलोमीटर तक के लक्ष्य को भेद सकती है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO और SFC को बधाई देते हुए इसे भारत की सेन्य शक्ति बढ़ाने वाली और अत्याधुनिक रक्षा तकनीक के प्रति देश की प्रतिबद्धता बताया।
गौरतलब है कि इससे पहले भी भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट और लैंड अटैक क्रूज मिसाइल के सफल परीक्षण किए हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

Leave A Reply

Your email address will not be published.