NTA ने 600 पेपर एक्सपर्ट्स हटाए, अब चार स्तर पर होगी प्रश्न-पत्र जाँच

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा 

नई दिल्ली, 19 अगस्त :नीट-यूजी और यूजीसी-नेट जैसी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक और गड़बड़ियों के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने बड़ा कदम उठाया है। एनटीए ने प्रश्न-पत्र तैयार करने वाले 600 विशेषज्ञों को हटा दिया है और परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए नई टीम का गठन किया है।

शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि अब प्रश्न-पत्रों की जाँच  के लिए 4-स्तरीय व्यवस्था लागू की जाएगी, ताकि भविष्य में गड़बड़ियों को रोका जा सके।

एनटीए की नई व्यवस्था के तहत प्रश्न-पत्रों की जांच अब केवल एक स्तर पर नहीं, बल्कि 4 स्तर पर होगी—इनमें तथ्य, टाइपिंग, भाषा व अनुवाद संबंधी त्रुटियों की अलग-अलग जांच शामिल है। नए व्यवस्था के तहत आने वाले हफ्तों में 20 से 25 नए अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी, और आगे भी विशेषज्ञों को टीम में जोड़ा जाएगा।

 

एनटीए द्वारा जून में आयोजित यूजीसी-नेट परीक्षा में अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के पेपर को लेकर शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद इन विषयों की परीक्षा रद्द कर दोबारा NTA ने 600 पेपर एक्सपर्ट्स हटाएकराने का फैसला लिया गया था।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.