लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की पीठ पर अमित शाह का स्वागत

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा

नई दिल्ली, 20 अगस्त : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लद्दाख में जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय की पीठ स्थापित करने के निर्णय का स्वागत किया है। अमित शाह ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए इसे लद्दाख के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में कैबिनेट ने लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की पीठ स्थापित करने का निर्णय लिया है। इससे लद्दाख के दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को कानूनी सेवाओं का लाभ शीघ्र मिलेगा और न्याय तक पहुंच सुगम होगी।”अमित शाह ने दोहराया कि सरकार लद्दाख के सर्वांगीण विकास और संवैधानिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस निर्णय के बाद अब लद्दाख के नागरिकों को अपने अधिकारों की रक्षा और न्याय पाने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।यह फैसला लद्दाख के लिए न्यायिक और संवैधानिक दृष्टि से मील का पत्थर माना जा रहा है, जिससे न केवल कानूनी राहत और सेवाएं बेहतर होंगी बल्कि क्षेत्र का विकास और सुरक्षा भी मजबूत होगी।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.