कोरोना की चपेट में अब आए इंडियन आइडल-12 के सिंगर्स, आदित्य नारायण के बाद पवनदीप को भी हुआ कोरोना

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,8अप्रैल।
सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 के गायक भी अब कोरोना की चपेट में आ चुके है। जानकारी के मुताबिक आदित्य नारायण के बाद अब कंटेस्टेंट पवनदीप राजन को भी कोरोना हो गया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही शो के होस्ट आदित्य नारायण कोरोना की चपेट में आए थे। ऐसे में अब शो के कंटेस्टेंट पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है।

पवनदीप राजन ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें शो के होस्ट ऋत्विक धंजानी बात रहे हैं कि इस वक्त सुरक्षा के तौर पर पवनदीप राजन को इस वक्त क्वारंटाइन किया गया है और इसके बात वीडियो कॉल से वो जजो समते शो के खास मेहमान और दिग्गज कंपोजर आनंद- कल्याण जी से बात करते हुए नजर आते हैं।
बता दें कि हर रियलिटी शो पर शूटिंग से पहले जज हिमेश रेशमिया नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी का भी हर दिन कोरोना टेस्ट किया जा रहा है. शो पर आने वाले सभी गेस्ट्स को भी सेफ्टी प्रोटोकॉल से होकर गुजरना पड़ रहा है। बीते हफ्ते शो में बतौर गेस्ट बॉलीवुड की दिग्गज अदाकाराओं में से एक रेखा नजर आईं थी वहीं इस हफ्ते ए आर रहमान शो में गेस्ट बनकर आएंगे।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.