मटमैला पानी के कारण ग्रामिणों में जल संस्थान के प्रति आक्रोश

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
देहरादून, 1 जून। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट एन के गुसाईं ने बताया कि रायपुर विधानसभान्तर्गत माजरी माफी, मोहकमपुर, नेहरूग्राम सहित अनेक क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से मटमैला पानी आ रहा है, जिससे लोगों में जल संस्थान के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा पीने का गन्दा पानी कोरोना महामारी के समय डेंगू,डायरिया आदि अनेक प्रकार की बीमारियों को दावत दे रहा है।
गुसाईं ने कहा कि वर्तमान कठिन दौर के मद्देनजर जल संस्थान को शुद्ध व लगातार पेयजल की उपलब्धता को सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए,ताकि जनता को कम से कम और बीमारियों के संक्रमण से बचाया जा सके।जल संस्थान के स्थानीय जे ई से बात की तो उन्होंने ट्यूबवेल को चैक करवाने की बात कही। गुसाईं ने कहा कि यदि जल संस्थान ने शीघ्रातिशीघ्र पेयजल की स्थिति को नहीं सुधारा तो विभागीय उच्चाधिकारियों से मिलकर समस्या के समाधान की बात की जायेगी।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.