समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24जून। दिल्ली-एनसीआर में आज गुरुवार को दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की बौछारें हुई हैं और जो खबर लिखें जाने तक जारी हैं। अभी कुछ देर पहले ही भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में अलग अलग स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बिजली, तेज हवाओं और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई थी।
#WATCH | Delhi experiences a sudden change in weather as it witnesses strong wind. Visuals from near 7, Lok Kalyan Marg. pic.twitter.com/qZmi543Dcn
— ANI (@ANI) June 24, 2021
हालांकि बारिश के बाद भी दिल्ली- एनसीआर में हल्की बारिश के बाद भी उमस भरी गर्भी से राहत देखने को नही मिली है।
मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, में गुरुवार को अलग अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।