फिल्म दृश्यम को दोहराने की कोशिश, मेरठ में इस व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर टुकड़ों में काटी लाश

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
मेरठ, 16सितंबर। यूपी के मेरठ से एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जो बेहद चौकाने वाला है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर फिल्म दृश्यम जैसे ही उसकी लाश के साथ कांड किया। यहां एक व्यापारी की बेटी रूबी गुप्ता की हत्या उसके पति निराला ने की। पुलिस के गिरफ्तार करने पर निराला ने कबूल किया है कि उसने 22 अगस्त को रुबी को मसूल से मरकर हत्या कर दी थी। पुलिस की मानें तो पत्नी की हत्या कर खुद को बचाने के लिए निराला ने दृश्यम फिल्म के थीम को आजमाने की कोशिश की है। इसके लिए दोषी ने पूरी प्लानिंग भी कर ली थी।

जानकारी के मुताबिक दीपक पत्नी की मूसल से मारकर हत्या कर दी और पत्नी की लाश को दो टुकड़ों में काट दिया। इसके बाद पत्नी की लाश को बोरी में भरकर नहर में फेंक दिया, इसके बाद निराला ने अपने ससुर को बताया कि उनकी बेटी की मौत बीमारी के कारण हो गई है। जब रामचंद्र को इसपर शक हुआ तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। जांच शुरू होने के बाद मामला दर्ज किया गया। FIR होने के कुछ ही दिन बाद पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया और दीपक को गिरफ्तार कर लिया। नहर में गोताखोरों ने लाश ढूंढने का प्रयास किया लेकिन उन्हें लाश नहीं मिला।

पुलिस ने बताया कि दीपक और रूबी के बीच 20 लाख रुपए को लेकर विवाद चल रहा था। इसके बाद जब दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो रूबी को मूसल से मारकर हत्या कर दी और लाश के दो टुकड़े कर के नहर में पेंक दिया। किसी को शक न हो इसलिए 23 अगस्त को वह दोस्तों के साथ घूमने मसूरी, ऋषिकेश चला गया। 24 अगस्त के दिन जब रक्षाबंधन था तब वह ससुराल पहुंचा और बताया कि रुबी की मौत बीमारी के कारण हो गई है।

बता दें कि दीपक निराला एक कवि रहा है। वह कवि सम्मेलनों में भाग लेता रहा है। कवि की हत्या की इस प्लानिंग को जानने के बाद सभी हैरान हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.