समग्र समाचार सेवा
धौलपुर, 25अगस्त। राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी कस्बे से लव जिहाद का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी लगते ही हिंदू संगठनों ने इसे लेकर जमकर हंगामा किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुस्लिम युवक और नाबालिग लड़की को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि लड़की के परिजनों ने बेटी के लापता होने का केस भी दर्ज कराया था। जानकारी के अनुसार मंगलवार को बाड़ी में एक युवक और युवती शादी की कार्रवाई करने के लिए आए कोर्ट आए हुए थे। युवक और युवती दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं। युवक मुस्लिम है तो वहीं युवती हिंदू धर्म की है।
बताया जा रहा है कि अमन पुत्र फजल खान निवासी मलकपाड़ा जिला धौलपुर कोटा की रहने वाले नाबालिग लड़की हेमा पुत्री श्यामलाल को अपने साथ बहला-फुसलाकर भगाकर ले आया था। दोनों आदालत में कोर्ट मैरिज करने के लिए आए हुए थे। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल अन्य हिंदू संगठनों को इसकी जानकारी मिली तो सैकड़ों कार्यकर्ताओं अदालत में जुट गए। काफी देर तक चले हंगामे के बाद हिंदू संगठनों ने दोनों की शादी नहीं होने दी।
वहीं, हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हिंदू संगठनों के लोगों को शांत कराया, साथ ही युवक और नाबालिग लड़की को हिरासत में ले लिया। इधर, बाड़ी पुलिस क कहना है कि लड़की के परिजनों ने उसके लापता होने का केस थाने में दर्ज कराया था। कोटा पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। पुलिस के लड़की को ले जाने के लिए बाड़ी आ रही है। वहीं, हिंदू संगठनों का आरोप है कि यह पूरा मामला लव जिहाद का है। हिंदू समाज की नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर भगाने के लिए बड़ा गिरोह काम कर रहा है।