समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 1अक्टूबर। उत्तराखंड के हिमालय क्षेत्र में शनिवार की सुबह हिमस्खलन हुआ है. राहत की बात यह है कि इससे केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ है. इस खबर की जानकारी श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने दी है. घटना का एक वीडियो भी न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है, जिसमें हिमस्खलन का नजारा देखा जा सकता है.
केदारनाथ की पहाड़ियों पर हुई इस हिमस्खलन से जान-माल के नुकसान की कोई भी खबर नही आई है. चंद सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बर्फ का पहाड़ गिरता हुआ आस-पास के इलाकों में फैल रहा है. बीते 23 सितंबर को भी वित्र केदारनाथ मंदिर के आस-पास हिमस्खलन की खबर आई थी.
#WATCH हिमालय क्षेत्र में आज सुबह हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन से केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है: श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उत्तराखंड pic.twitter.com/qe9aIaIzVw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2022
बता दें कि हिमस्खलन थर्मोडायनेमिक परिवर्तनों के वजह से होता है ऐसा कहा जाता है. बताया जाता है कि पहाड़ पर तापमानों का बदलना, तेज हवा और ढलान की वजह से हिमस्खलन को बढ़ावा मिलता है.