समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27अक्टूबर।
इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने आज मंगलवार को मध्य प्रदेश की मंत्री और विधानसभा उपचुनाव में किस्मत आजमा रही इमरती देवी को एक नोटिस जारी कर विवादित टिप्पणी करने को लेकर 48 घंटे में जवाब मांगा है। चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए भाजपा नेता इमरती देवी को नोटिस जारी किया है। ECI ने उसे 48 घंटे में नोटिस का जवाब देने के लिए कहा।
बता दें कि मध्य प्रदेश के विधानसभा के उप चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक चुनावी सभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया की समर्थक और राज्य की मंत्री इमरती देवी को ‘आइटम’ कहा था. बता दें कि आज ही चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता कमलनाथ को लेकर कहा था कि भाजपा कीमहिला उम्मीदवार के खिलाफ ‘आइटम’ शब्द का इस्तेमाल कर प्रचार के संबंध में उसके परामर्श का उल्लंघन किया।
ज्ञात हो कि कमलनाथ ने कुछ दिन पहले एक चुनावी रैली में भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी के खिलाफ कटाक्ष करते हुए यह टिप्पणी की थी जिसके बाद चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया था. बीजेपी ने कमलनाथ की इस टिप्पणी पर तीखी प्रतक्रिया व्यक्त की थी।
कमलनाथ के विवादित बयान के बाद इमरती देवी ने मीडियाकर्मियों को कहा था कि कि कमलनाथ की मां और बहन बंगाल की आइटम होंगी, लेकिन मुझे इसकी जानकारी नहीं है.. वो बंगाल का आदमी है, उसे बोलने की सभ्यता नहीं है।