नारियल तेल तो हमारे लिए कई तरह से पोषक तत्वों से भरपूर होता है. ये आपकी सेहत के साथसाथ आपके शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद है. लोग नारियल तेल का इस्तेमाल बालों और शरीर में मालिश के लिए जाता है. वहीं, दक्षिण भारतीय लोग इसका इस्तेमाल खाने के तौर पर करते हैं. इसमें मौजूद पौष्टिक तत्वों को देखते हुए नारियल तेल का इस्तेमाल लोग आजकल बहुत तरीके से करते हैं. नारियल तेल को स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट, फैटी एसिड, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल, विटामिनई, विटामिनके, जैसे तत्व पाए जाते हैं जो हेल्थ के लिए काफी लाभदायक माने जाते हैं. तो चलिए हम आपको बताते है नारियल तेल के फायदों के बारे में.
1.नारियल तेल को आप वजन घटाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं, ऐसे में आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. दरअसल नारियल तेल में फैटी एसिड के गुण पाए जाते हैं जो आपके वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.
2. नारियल तेल से बने भोजन का इस्तेमाल अगर आप करते हैं तो ऐसे में आपका पाचन तंत्र अच्छा रहता है.
3.माना जाता है वर्जिन कोकोनट ऑयल में डायबिटीज कंट्रोल करने की क्षमता होती है. इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद हो सकता है.
4.नारियल तेल में पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड के गुण पाए जाते हैं. जो हार्ट के खतरे को कम करने में मददगार माने जाते हैं. हार्ट के मरीजों को हार्ट को हेल्दी रखने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करना काफी लाभदायक माना जाता है.
5.नारियल तेल में एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं. जो आपको वायरल इन्फेक्शन से बचाने में मदद कर सकते हैं. इसलिए वायरल इन्फेक्शन बचने के लिए कड़वे तेल की जगह नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.