ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले का निधन, उनकी बेटी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 30दिसंबर। ब्राजील के दिगग्ज फुटबॉलर पेले का 82 साल की उम्र में निधन हो गया. ब्राजील के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शामिल और तीन बार के विश्व कप विजेता लिजेंड पेले के परिवारवालों ने उनके निधन की जानकारी दी. पेले की बेटी केली नेसिमेंटो ने अपने Instagram पेज पर लिखा, ‘हम जो कुछ भी हैं, उनकी बदौलत हैं. हम आपसे असीम प्यार करते हैं.’

ब्राजील के मिनस गेरैस राज्य में जन्मे दिग्गज फुटबॉलर पेले अभी भी सेलेकाओ के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने 95 मैचों में रिकॉर्ड 77 गोल दागे हैं. एक पेशेवर फुटबॉलर के रूप में पेले ने कुल 3 बार फीफा वर्ल्ड कप जीता जो अभी भी किसी फुटबॉलर के लिए एक रिकॉर्ड है.

एडसन अरांतेस डो नैसिमेंटो पेले के नाम से लोकप्रिय हैं. उनका जन्म 23 अक्टूबर, 1940 को ब्राजील के ट्रेस कोराकोएस में हुआ था. पेले की कोलन कैंसर की कीमोथेरेपी चल रही थी. ब्राजील के इस दिग्गज फुटबॉलर को 29 नवंबर को सांस लेने में हो रही दिक्कतों के बाद एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, इसके बाद उन्होंने कीमोथेरेपी को रेस्पांड करना बंद कर दिया. इसके बाद उन्हें पैलिएटिव केयर में शिफ्ट कर दिया गया था.

पेले को 2021 में कोलन से ट्यूमर निकाला गया था और तब से वह कीमोथेरेपी ले रहे थे. फीफा की तरफ से ‘द ग्रेटेस्ट’ कहे जाने वाले पेले ने तीन शादियां की थी और उनके कुल 7 बच्चे हैं.

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.