दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर ‘मेरी सहेली’ नाम से चलाई गई ड्राइव

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9नवंबर।

राजधानी दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर ‘मेरी सहेली’ नाम से एक ड्राइव चलाई गई है। जिसमें रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारी महिलाओं को जागरूक कर रहे है। उन्हें बताया जा रहा है कि अगर उन्हे कोई परेशानी महसूस होती हैं, तो वो हेल्पलाइन नंबर तुरंत सूचना दें, जिसके बाद रेलवे कर्मी अगले स्टेशन पर शिकायत कर्ता को पिक कर कार्रवाई कर सकते है।

यहां महिलाओं ने कहा कि ये पहले बेहद सराहनीय हैं, क्योकि कभी-कभी वे अकेले भी यात्रा करती हैं तो उन्हे डर लगा रहता हैं लेकिन अब जो ये मुहिम चलाई गई हैं। उसकी वजह से ये अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं और वे बिना किसी टेंशन के यात्रा कर सकती है। इस दौरान महिला सुरक्षा कर्मियों ने महिलाओं को पैंपलेट देकर जागरूक किया और उन्हे बिना किसी दिक्कत के यात्रा करने की बात कही।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.