समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9नवंबर।
कोरोना टाइम लम्बे समय के ब्रेक के बाद अब वाराणसी मे प्रत्येक वर्ष धनतेरस से शुरू होने वाली स्वर्णमयी अन्नपूर्णा का दर्शन इस वर्ष 12 नवंबर यानी धनतेरस से शुरू होगा जो 15 नवंबर अन्नकूट पर्व तक चलेगा। दर्शन-पूजन और आयोजन के संदर्भ में अन्नपूर्णा मठ मंदिर के सभागार में एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। जिसमें महंत रामेश्वर पूरी ने बताया कि इस वर्ष पूरा विश्व कोरोना महामारी लड़ रहा है। बाबा विश्वनाथ और मां भगवती के आशीर्वाद व्यवस्थाएं धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है। हालांकि खतरा अभी टला नहीं है। इस बार भक्तों को देखते हुए जिनको खजाना या प्रसाद नही मिल पायेगा उनको डाक के माध्यम से मिल सकेगा। स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के दर्शन के दौरान कोविड-19 के बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करवाते हुए भक्तों को दरबार में प्रवेश दिया जाएगा।
12 नवंबर यानी धनतेरस को भोर में 4.35 से 5:35 तक महाआरती के बाद आम श्राद्धलुओं के लिए सुबह 6:00 बजे से माँ के कपाट खोल दिए जायेंगे।