भारत की उत्तरी सीमा पर चीन ने किए 60 हजार सैनिकों को तैनात- अमेरिका

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
वाशिंगटन, 10 अक्टूबर।

भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गतिरोध जारी है।1 2 अक्टूबर को भारत और चीन के कोर कमांडरों की बैठक होने वाली है, जिसमें पूर्वी लद्दाख के सभी टकराव वाले बिंदुओं से सैनिकों को हटाने की रुपरेखा तय करने के एजेंडे पर बातचीत होनी है। यह भारत और चीन के बीच सातवें दौर की कोर कमांडर स्तर की बातचीत होगी।

इस बीच, अमेरिका ने चीन को लेकर एक बड़ा दावा किया है किया है कि भारत-चीन सीमा पर गतिरोध के बीच चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर 60,000 से ज्यादा सैनिकों को जमा कर रखा है। उन्होंने चीन के इस बुरे रवैये और क्वाड देशों के लिए चेतावनी खड़ी करने को लेकर उस पर निशाना साधा है।

पोंपियो ने सीमा पर तनाव को लेकर चीन के व्यवहार पर ना केवल उसे फटकार लगाई बल्कि यह भी कहा कि बीजिंग क्वाड देशों के लिए खतरा बन गया है। बता दें हिंद-प्रशांत देशों के विदेश मंत्रियों के समूह को क्वाड के तौर पर जाना जाता है। इस समूह में भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। इन देशों के विदेश मंत्री मंगलवार को जापान की राजधानी टोक्यो में मिले थे। कोरोना महामारी के शुरू होने के बाद यह विदेश मंत्रियों की पहली मुलाकात थी। विदेश मंत्रियों की यह बैठक हिंद-प्रशांत, दक्षिण चीन सागर में चीन के आक्रामक सैन्य रवैये और पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत के साथ तनाव के बीच हुई।

टोक्यो में भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के अपने समकक्षों के साथ दूसरी क्वाड बैठक में भाग लेने के बाद अमेरिका लौटे पोंपियो ने शुक्रवार को ‘द गाइ बेंसन’ शो में कहा कि भारतीय सेना उत्तरी सीमा पर 60 हजार चीनी जवानों की तैनाती को देख रही है। उन्होंने कहा, ‘पिछले सप्ताह मैं भारत, ऑस्ट्रेलिया, और जापान के अपने समकक्षों के साथ था। मैं क्वाड की बैठक में भाग लेने गया था। यह एक ऐसा प्रारूप है, जिसमें बड़े लोकतंत्र और शक्तिशाली अर्थव्यवस्थाओं वाले चार देश शामिल हैं। इनमें से हर एक देश को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा खतरे का अंदेशा है।’ पोंपियो ने मंगलवार को टोक्यो में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ मुलाकात को फलदायी बताया।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.