समग्र समाचार सेवा
नवादा,23 अक्टूबर।
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज बिहार में अहम चुनावी सभाओं और बयानबाजियों का सिलसिला जारी है. एक तरफ पीएम मोदी ने जहां सासाराम और गया में चुनावी रैली को संबोधित किया और विपक्ष पर जमकर हमला बोला तो वहीं उनके आरोपों का जवाब विपक्ष के नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने मिलकर दिया है. राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा तो वहीं तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार को जवाब दिया है।
#WATCH चीन की सेना ने हमारे 20 सैनिकों को शहीद किया और हमारी 1200 किलोमीटर ज़मीन ली है। जब चीन हमारी ज़मीन के अंदर आया तो हमारे PM ने वीरों का अपमान करते हुए ये क्यों बोला कि हिन्दुस्तान के अंदर कोई नहीं आया। आज कहते हैं कि मैं सिर झुकाता हूं: नवादा, बिहार में राहुल गांधी pic.twitter.com/iiL1KSWotA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2020
बिहार के नवादा जिले के हिसुआ में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी से कहा कि आप बिहार की जनता से झूठ मत बोलिए. क्या आपने बिहारियों को रोजगार दिया, इससे पहले आपने दो करोड़ रोजगार देने की बात कही थी, कहां है आपका वो वादा.आप सभाओं मेंकहते हैं कि मैं सेनिकों, किसानों और व्यवसायियों के सामने अपना सिर झुकाता हूं उन्हें प्रणाम करता हूं, लेकिन जब आप घर जाते हैं तो आप सिर्फ अडाणी और अंबानी के हो जाते हैं।