सुल्तानपुर में बाइक सवार लुटेरे ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से छिने 9 लाख रुपये

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!

समग्र समाचार सेवा
सुल्तानपुर,26अक्टूबर।
यूपी के सुल्तानपुर जिले के कादीपुर कस्बे में बाइक सवार लुटेरे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ दिन दहाड़े 9 लाख रुपये लूट लिए।
जानकारी के मुताबिक कादीपुर नगर के बाईपास मोड़ का है जंहा ईकॉम एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड के कैशियर दुर्गा शंकर तिवारी आज लगभग 12:00 बजे कंपनी का पैसा बैंक में जमा कराने हेतु ले जा रहे थे कि रास्ते में सुल्तानपुर रोड पर गुड़िया तालाब के पास बाइक सवार बदमाशों ने अचानक असलहों के बल पर शंकर तिवारी के पास ₹9 लाख 2 हजार रुपए दिन दहाड़े लूट कर फरार हो गए।
बैंक में कैश ले जाने वाले दुर्गा शंकर ने बताया कि बाइक सवार दो लुटेरों ने मुझे गुड़िया तालाब के पास धक्का देकर गिरा दिया और आईडेंटिफाई सिक्योरिटी प्लस का 6लाख 30हजार रूपए तथा
ईकाम एक्सप्रेस का 2लाख 72हजार रुपए कुल 9लाख दो हजार रुपए भरा बैग लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के लोग हरकत में आए लेकिन अपराधी मौके फरार हो चुके हैं।

कृपया इस पोस्ट को साझा करें!
Leave A Reply

Your email address will not be published.